होम / Benefits Of Cactus: कांटेदार नागफनी में भी होते कई फायदे, जानिए इसमे छुपे कई गुण

Benefits Of Cactus: कांटेदार नागफनी में भी होते कई फायदे, जानिए इसमे छुपे कई गुण

• LAST UPDATED : August 29, 2022

Benefits Of Cactus: 

Benefits Of Cactus: नागफनी एक कांटेदार पौधा होता है और इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ये दिखने में काफी कांटेदार होता है। इस पौधे का अधिकतर इस्तेमाल घर की सजावट के लिए किया जाता है। पर क्या आप जानते है कि इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। ये कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इसमें कुछ खास पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

कैंसर से बचाव में फायदेमंद

एक शोध के अनुसार नागफनी में एंटी-कैंसर गुण मौजूद होता हैं। ये कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में आपकी मदद करता है। ये संक्रमण और बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

नागफनी में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। ये त्वचा को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद है। इसके तने से गूदा निकाल कर इसे त्वचा पर लगाया जा सकता है।

कैसे करे इसका इस्तेमाल
  • नागफनी को खाने के लिए आप इसे छिलकर अंदर के सफेद भाग को सलाद या सब्जी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए आप इसे दिन में दो बार प्रभावित जगहों पर लगा सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल जूस या सूप में भी कर सकते हैं. फिर भी बेहतर होगा की इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

 

ये भी पढ़े: त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए कारगार है चॉकलेट, जानिए चॉकलेट के फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox