Wednesday, July 3, 2024
Homeकाम की बातBenefits Of Mulberry: शहतूत में छिपे है कई फायदेमंद गुण, जानिए इसे...

Benefits Of Mulberry:

Benefits Of Mulberry: गर्मी के मौसम में शहतूत लोगों के बीच काफी मशहूर होता है क्योंकि उसके स्वाद को सभी पसंद करते हैं। शहतूत दिखने में लाल रंग का और कभी-कभी बैंगनी रंग का नजर आता है। इसका आकार लंबा और उभरे हुए दानेदार सतह जैसा होता है लेकिन क्या आपको पता है। शहतूत दिखने में जितना आम होता है। इसके फायदे उतने ही खास है।

आपको बता दे शहतूत के अंदर विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा पाएं जाते है। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम को भी प्राप्त किया जाता हैं। वही इसका इस्तेमाल बुखार, अपच और गले में खराश जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए भी होता है। वही उसके पत्तों में भी कई गुण होते हैं जिनका इस्तेमाल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा शहतूत से आप जाम और चटनी जैसे चीजें भी बना सकते हैं।़

जानिए शहतूत खाने के फायदे

  • शहतूत के अंदर एंटी ऑक्साइड, विटामिन और खनिजों का भंडार होता है। एंटी ऑक्साइड शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाता है। फ्री रेडिकल्स के अंदर कैंसर, हृदय रोग और मधु रोग जैसी बीमारी होने का खतरा रहता हैं।
  • शहतूत को पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन को कम करता है। साथ ही पेट की बीमारियों को भी शांत करने में मददगार होता हैं।
  • शहतूत उसके अंदर एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों से भी निजात मिलती हैं।
  • शहतूत का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। साथ ही शहतूत का सेवन आंखों खराब होने से भी बचाता हैं।
  • एक शोध में पता चला है कि शहतूत मधुमेह विरोधी गुणों के साथ उगता है। वही सफेद शहतूत रक्त के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होते है और पुराने समय में योगिक मधुमेह की बीमारी को ठीक करने के लिए भी शहतूत का इस्तेमाल करते थे।
  • शहतूत कैंसर के जोखिम को कम करने में शरीर की मदद करता है, दरअसल शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ड यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को कम करने में सहायता करते है।
  • शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व पाएं जाते हैं जो स्किन और बालों के लिए बहुत जरुरी होते है। यह स्किन को रूखेपन से बचाता है।

 

ये भी पढ़े: शुगर पेसेंट के लिए रामबाण है करेले का जूस, जानिए इसके फायदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular