Saturday, June 29, 2024
HomeLifestyleBenefits Of Onion: गर्मियों में जरूर खाएं प्याज, जानिए प्याज खाने के...

Benefits Of Onion:

Benefits Of Onion: ऐसा अक्सर सुना होगा कि गर्मियों में प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में प्याज खाने से क्या-क्या फायदा होता है। तो जानकारी के लिए आपको बता दें प्याज में एंटी एलर्जी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा प्याज में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जैसे विटामिन ए विटामिन बी कॉन्प्लेक्स और विटामिन सी पाया जाता है।

जानिए प्याज खानें के फायदे
  • गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसे में अगर आप प्याज का सेवन करते हैं तो हीट स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं।
  • प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही मजबूत होती है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करके संक्रामक बीमारियों से बचा सकता है।
  • प्याज फ्लेवोनोइड्स और थायोसल्फिनेट्स का एक अच्छा सोर्स है। फ्लेवोनोइड्स बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हेल्प करता है। यही वजह कि कच्चा प्याज हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को काफी कम कर सकता है।
  • प्याज खाने से पाचन तंत्र को भी दुरुस्त किया जा सकता है, दरअसल प्याज में फाइबर की मात्रा होती है जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर हो सकती है।
  • प्याज ओस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम कर सकता है। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन इतना असरकारी है कि ये ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडिंस और हिस्टामाइन के प्रभावों को कम कर सकता है।
  • प्याज में सेलेनियम होता है, जो विटामिन E के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। विटामिन E आंखों के कंजंक्टिवाइटिस को पकड़ने में मददगार होते हैं। कुछ आईड्रॉप प्याज का रस भी होता है।
  • बहुत से लोग बदबूदार सांस के डर से प्याज खाने से बचते हैं, लेकिन प्याज ओरल हेल्थ में सुधार करने में मदद कर सकता है, क्योंकि ये विटामिन C का अच्छा सोर्स है।

 

ये भी पढ़े: फर्जी पुलिसकर्मियों के गिरोह का भंडाफोड़, 6 लोग हुए गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular