Benefits Of Raw Banana: कच्चे केले में है कई तरह के अचूक फायदे, जानिए कच्चे केले मे छिपे राज

Benefits Of Raw Banana: केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लोग केले का सेवन पक्के और कच्चे दोनों रूप से कर सकते हैं। पके केले की तरह ही कच्चे केले का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कच्चे केले में प्रोविटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक व फेनोलिक यौगिक जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

पाचन शक्ति मजबूत बनाने में फायदेमंद

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति मजबूत बनाने में मदद करती है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए

कच्चा केला पोटैशियम का खजाना होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही ये शरीर को दिनभर एक्टि‍व भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कच्चे केले को जरूर शामिल करें।

भूख को शांत करने में मददगार

कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे केले में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

 

ये भी पढ़े: 12 घंटों तक छापेमारी करने के बाद मनीष सिसोदिया के घर से निकली CBI की टीम

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago