Benefits Of Tulsi: तुलसी में छिपी है कई औषधी और सेहत का भंडार, जानिए कैसे

Benefits Of Tulsi: भारतीय जीवनशैली में अरसों से आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आयुर्वेद में तुलसी ऐसी ही एक दिव्य औषधि है जो कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार मानी जाती है। तुलसी की पत्तियां, आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। अब तक हुए कई अध्ययनों में तुलसी को लिवर, त्वचा, किडनी जैसे अंगों को विभिन्न संक्रमणों और रोगों से बचाने में प्रभावी पाया गया है। कोरोना के दौर में काढ़े में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर इसका सेवन करना भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें शक्तिशाली ऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज में सहायक

अगर कोई प्रीडायबिटीज या टाइप-2 डायबिटीज से परेशान हैं तो तुलसी के पौधे के सभी हिस्से आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं। पशुओं और मानव अध्ययनों से पता चलता है कि तुलसी मधुमेह के लक्षणों को रोकने में मदद कर सकती है।

जकड़न से निजात

कई लोग तुलसी के पत्ते को चाय में भी उबालकर पीते हैं। तुलसी में कैम्फीन, सिनेओल और यूजिनॉल पाया जाता है। इनसे ठंड लगने की परेशानी दूर होती है। सीने में जकड़न का एहसास होने पर तुलसी के पत्तों का सेवन राहत दिलाता है।

तनाव दूर करने में कारगर

तुलसी के पत्तों का सेवन करने से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। तुलसी के पत्ते में योगिक साइड ए और बी पाया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कंबीनेशन तनाव को कम करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। मस्तिष्क के लिए भी तुलसी काफी फायदेमंद है। तुलसी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं यानी आपके शरीर में अगर सूजन की समस्या है तो तुलसी का सेवन करने से सूजन भी कम होता है।

 

ये भी पढ़ें: गोल्डी बराड़ ने किया फेसबुक पोस्ट, एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर को बताया बहादुर

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago