काम की बात

Budget 2024: क्या है Economic Survey, बजट से पहले क्यों होता है पेश?

India News ( इंडिया न्यूज),Budget 2024 : 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी। इस बार केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 6 बार बजट पेश करेगी। बता दें, इस साल चुनाव होने वाले हैं इस वजह से चुनाव के बाद यूनियन बजट पेश होगा। इसका मतलब है कि इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा।

बता दें, इकोनॉमिक सर्वे एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जो देश के इकोनॉमिक डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस का गहन विश्लेषण प्रदान करता है। आमतौर पर केंद्रीय बजट से एक दिन पहले यह सर्वे वित्त मंत्रालय द्वारा हर साल प्रस्तुत किया जाता है।तो आइये यहां पर समझते हैं कि इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है? इसका समय बजट से एक दिन पहले क्यों निर्धारित है?

आर्थिक सर्वेक्षण है क्या?

आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक वार्षिक रिपोर्ट है। दरअसल, यह पिछले एक साल में देश के आर्थिक प्रगति और प्रदर्शन का पूरा लेखा -जोखा होता है। इसमें अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी मुख्य आंकड़े पेश किए जाते हैं। इसमें अर्थव्यवस्था के मुख्य घटकों जैसे महंगाई दर, कृषि,बुनियादी ढांचे और विदेशी मुद्रा भंडार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रुझानों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण में देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों के बारे में बताया जाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण महत्व

आर्थिक सर्वेक्षण अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी को प्रोजेक्ट करता है। आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा तैयार किया जाता है। हालांकि इस बार इस बार रिपोर्ट का मसौदा प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारियों द्वारा कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही तैयार किया गया था।

आर्थिक सर्वेक्षण का इतिहास

1950-51 में पेश किया गया था। 1964 से पहले तक ये बजट का हिस्सा होता था लेकिन उसके बाद इसे बजट से अलग कर दिया गया और बजट से एक दिन पहले जारी किया जाने लगा। तब से लेकर अब तक यह एक पंरपरा बन गई है। इसे दो भागों में बांटा जाता है। पहले में देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति का पूरा विवरण दिया जाता है। जबकि इसके दूसरे भाग स्वास्थ्य, गरीबी, जलवायु परिवर्तन और मानव विकास सूचकांक जैसे विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाता है।

इसे भी पढ़े:

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago