Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातBudhwar Upay: आज करें इन 2 चीजों का दान, गणपति दिलाएंगे सारे...

Budhwar Upay:

Budhwar Upay: श्री गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता हैं। हर पूजा में सबसे पहले गणेश जी को पूजा जाता है। दरअसल उनका ध्यान करने मात्र से ही जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यही वजह है कि कोई भी मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले गणेश भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। मान्यता है कि बुधवार के दिन किए गए उपायों से गणपति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को बुधवार के दिन इन 2 चीजों का दान जरूर करना चाहिए। जिनसे उनका भाग्य चमकने लगता है।

मूंग की दाल 

आपको बता दें बुधवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है। मूंग की दाल का दान श्रेष्ठ बताया गया है। बुधवार के दिन सवा किलो मूंग की दाल दान करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं। बुधवार के दिन मूंग की दाल में घी-चीनी मिलाकर गाय को खिलाने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस उपाय से बप्पा की कृपा मिलती है।

किन्नर को पैसे दें

बता दें बुधवार के दिन किसी किन्नरों को धन और श्रृंगार की सामग्री दान करनी चाहिए। ध्यान रखें ये उपाय तभी प्रभावी सिद्ध होता है, जब किन्नर को दान देने के बाद उनसे एक-दो रुपये वापस लें लें। इसके बाद किन्नर से लिए गए इन पैसों को अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद बुध ग्रह मजबूत होता है। माना जाता है कि ये उपाय करने धन और कारोबार में तरक्की मिलती है।

 

ये भी पढ़े: पापा सैफ अली के साथ इब्राहिम की वायरल हो रही की ये वीडियो, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular