होम / Cause of Back Pain: मौसमी पारे के साथ ही बढ़ने लगा कमर दर्द, जानें क्या है इसका कारण

Cause of Back Pain: मौसमी पारे के साथ ही बढ़ने लगा कमर दर्द, जानें क्या है इसका कारण

• LAST UPDATED : October 12, 2022

Cause of Back Pain:

Cause of Back Pain: सर्दी शुरू होते ही कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या अधिक हो जाती है। आपको बता दे इसका कारण बढ़ी हुई ठंड के साथ ही घटी हुई फिजिकल ऐक्टिविटी भी होती हैं। दरअसल सर्दी के मौसम में बाहर निकलना, वॉक करना जैसी ऐक्टिविटीज कम हो जाती हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग अपने घर में ही रहना पसंद करते हैं। जिसके सीधा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है और मसल्स की स्ट्रैचिंग कम हो जाती है। इस कारण पीठ दर्द और कमर दर्द बढ़ जाता है।

कमर दर्द के कारण

  • शारीरिक गतिविधि का कम होना।
  • वजन अधिक बढ़ जाना।
  • कईं घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना।
  • मांसपेशियों में खिंचाव आना।
  • लिगामेंट में खिंचाव आना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना।
  • ठोकर लगने या गिरन जाने के कारण मांसपेशियों में चोट लगना।

इन समस्याओं के कारण भी होता है कमर दर्द

  • नींद पूरी ना होना।
  • दाद की समस्या भी कमर दर्द की वजह बन सकती है।
  • बिस्तर के गद्दे खराब होने के कारण सोते समय पोश्चर सही ना रहना।
  • महिलाओं में कमर दर्द की वजह पेल्विक इंफेक्श भी होता है।
  • किडनी इंफेक्शन के कारण भी कमर दर्द हो सकता है।
  • रीढ़ की हड्डी में संक्रमण, कैंसर या अन्य समस्या के कारण भी कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
  • बैठने का पोश्चर सही ना होना।
  • बहुत अधिक एक्सर्साइज करना या गलत तरीके से एक्सर्साइज करना।
  • बहुत अधिक वजन उठाना।
  • लगातार लंबी ड्राइविंग करना।
  • घंटों लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करना।

कमर दर्द से बचाव के तरीके

  • सबसे पहले तो अपने बैठने और चलने का पोश्चर सही करें।
  • जिन गद्दों पर सोते हैं, वे बहुत अधिक सॉफ्ट या बहुत अधिक सख्त नहीं होने चाहिए।
  • कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें. हर 45 मिनट बाद 5 मिनट का एक ब्रेक जरूरी होता है।
  • सही तरीके से व्यायाम करने की तकनीक सीखें।
  • एक व्यक्ति अपने शरीर से दोगुना वजन उठा सकता है लेकिन इतना वजन वही लोग उठा पाते हैं, जो नियमित रूप से यह काम करते हैं. अचानक से इतना वेट उठाने से बचें।

कमर दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

  • सरसों के तेल में अजवाइन, कद्दूकस किया हुआ लहसुन और मेथी दाना डालकर अच्छी तरह पका लें। अब इस तेल को छानकर कांच के जार में भरकर रख लें और रोज रात को सोने से पहले इससे मालिश करें।
  • गर्म पानी की सिकाई वाली बॉटल रखें और दर्द होने पर गर्म पानी का सेक करें। सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए एक जगह पर सेक करना चाहिए।
  • दर्द में राहत देने वाले जेल और ट्यूब इसका पर्मानेंट इलाज नहीं है, इसलिए तुरंत राहत पाने के लिए तो इनका उपयोग करें लेकिन बाद में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  • अपनी डेली डायट में हल्दी वाला दूध शामिल करें। हल्दी एक संपूर्ण दर्द निवारक औषधि है। इसके नियमित सेवन से शरीर का पुराना से पुराना दर्द ठीक हो सकता है।
  • आयुर्वेदिक पेन किलर्स जैसे शूल वर्जिनी वटी अपने घर में लाकर रखें। तेज दर्द की स्थिति में एक से दो गोली का सेवन गर्म पानी के साथ करें। अंग्रेजी पेन किलर्स की तरह ये शरीर को दूसरे रोग नहीं देती हैं।
  • सर्दी के मौसम में ठंडे पानी का स्नान भी दर्द बढ़ने की वजह बन सकता है। इसलिए नहाने में गुनगुने पानी का उपयोग करें।
  • ठंडी हवाएं भी दर्द को बढ़ाती हैं। यदि आपको पहले से कमर दर्द की समस्या है तो सर्द हवाओं में बाहर ना निकलें और यदि निकलना ही पड़े तो गर्म कपड़ों से खुद को अच्छी तरह कवर करके ही बाहर निकलें।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में लग चुके हैं इतने ईवी चार्जिंग स्टेशन, चार्जिंग के लिए नहीं हो परेशान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox