होम / Chanakya Niti: महिलाएं पुरुष से इन मामलों में होती हैं कई गुना आगे, डट करती हैं संकट का सामना

Chanakya Niti: महिलाएं पुरुष से इन मामलों में होती हैं कई गुना आगे, डट करती हैं संकट का सामना

• LAST UPDATED : October 29, 2022

Chanakya Niti:चाणक्य ने नीतियों में महिलाओं-पुरुषों के रिश्ते के बारे में कई बातों का जिक्र किया है। आचार्य के अनुसार महिलाओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं जहां पुरुष भी मात खा जाते हैं।

मुकाबला नहीं कर सकते पुरुष

चाणक्य ने श्लोक के द्वारा बताया है कि महिलाएं किस मामले में पुरुषों से कई गुना आगे हैं। इन गुणों के आगे पुरुष इनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं। श्लोक- स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा। साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।

करती हैं डट कर सामना

चाणक्य ने कहा है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पुरुषों से 6 गुना ज्यादा साहसी होती हैं। संकट आने पर स्त्रियां तनाव लेने की जगह उसका डटकर सामना करती हैं।

होती हैं अधिक समझदार

आचार्य चाणक्य के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा समझदार होती हैं। यही कारण है कि वह अपनी बुद्धि और विवेक से काम निकलवा सकती हैं।

इमोश्नल होना महिलाओं की कमजोरी नहीं

भावुकता के मामले में महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा आगे हैं। इमोश्नल होना महिलाओं की कमजोरी नहीं होती है बल्कि अंदरूनी ताकत होती है। परिस्थिति को देखते हुए वह खुद को जल्द माहौल में ढाल लेती हैं।

ज्यादा कैलोरी की होती है जरूरत

चाणक्य का कहना है कि पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं को ज्यादा ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा भूख भी लगती है। उन्हें एकदम फिट रहने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें: यमुना नदी और घाटों पर दिल्ली पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर, सीसीटीवी कैमरे भी लगे

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox