होम / Chandra Grahan 2022: भारत में आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कहां और कब से शुरू होगा सूतक

Chandra Grahan 2022: भारत में आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कहां और कब से शुरू होगा सूतक

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Chandra Grahan 2022:

Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार यानी आज लगने वाला है। बता दे कि अभी हाल ही में 25 अक्टूबर 2022 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा था। जिसके सिर्फ 15 दिनों के बाद अब 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है।

आपको बता दे कि चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते है और पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है। चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। चंद्रग्रहण का सूतक 8 बजकर 29 मिनट पर लग जायेगा।

एक माह में दूसरा ग्रहण

कार्तिक मास में ही 15 दिन के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण लग रहा है। इससे पहले दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया था। 25 अक्तूबर को लगे सूर्यग्रहण की वजह से पंचदिवसीय दिवाली के 5 पर्वों की श्रृंखला में टूट गई थी। दिवाली से अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को की गई थी। विद्वानों के मुताबिक महाभारत काल में भी एक माह में दो ग्रहण लगे थे।

इस समय में यह करें
  • ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
  • दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद पूजा न करें
भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

पंडित दीपक मालवीय के अनुसार, भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 20 मिनट तक दिखाई देखा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे। जिसके बाद शाम को 6 बजकर 19 मिनट के बाद चंद्र ग्रहण का मोक्ष होने पर ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।

 

ये भी पढ़े: इन परिस्थितियों में व्यक्ति नहीं ले पाता सही निर्णय, जानिए गीता के प्रेरक विचार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox