होम / Chhath Puja 2022: आपको सेहतमंद बना सकती हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें

Chhath Puja 2022: आपको सेहतमंद बना सकती हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें

• LAST UPDATED : September 20, 2022

Chhath Puja 2022: छठ का पर्व आने वाला है। इसे बिहार और उसके आसपास के इलाकों के लोग बड़े ही प्रसन्नता के साथ मनाते हैं। इस 4 दिन के महापर्व में ऐसी कई चीजों होती हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें गन्ने का रस, सिंघाड़ा और नारियल जैसे सुपरफूड को उपयोग होता है। तो आइए जानते हैं ऐसी छठ पूजन सामग्री के बारे में जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

गन्ना-

छठ पूजा में गन्ने का इस्तेमाल होता है। गन्ना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गन्ने के रस से शरीर को एनर्जी मिलती है स्किन ग्लो करती है। इसके अलावा ये कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है। इससे लिवर और किडनी के फंक्शन मजबूत बने रहते हैं।

डाभ नींबू-

डाभ नींबू बहुत फायदेमंद होता है। इसका जूस पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसुस करते हैं। इससे विटामिन सी मिलता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो सीजनल इंफेक्शन और बीमारियों से बचाए रखता है। ये पेट और पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

सिंघाड़ा-

छठ पूजा में सिंघाड़े का भी इस्तेमाल होता है। सिंघाड़े से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके सेवन से पित्त, एसिडिटी, दस्त और बवासीर जैसी बीमारियां ठीक सकती हैं। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है जो वेट लॉस करने में मदद करता है।

केला-

छठ पूजा में केले के पत्तों और केला फल का इस्तेमाल किया जाता है। केला से तुरंत एनर्जी आती है। इसमें भारी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बन रहे 11 नए अस्पताल, 10 हजार से ज्यादा बढ़ेगी बेडों की संख्या

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox