Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातChild Care Tips: अपने बच्चे को खिलौने की जगह दें किचन के...

Child Care Tips: अपने बच्चे को खिलौने की जगह दें किचन के सामान, होगा यह फायदा

India News ( इंडिया न्यूज),Child Care Tips: जैसा कि आपको पता है बच्चे अक्सर खिलौने से खेला करते हैं। पैरेंट्स भी उन्हें नए-नए खिलौने लाकर देते हैं और घर की बाकी चीजों से दूर रखते हैं। बता दें, उनका मानना है कि घर की चीजों से खेलने से उनके बच्चे को नुकसान हो सकता है। हालाँकि, शायद वे इस बात से बिल्कुल अनजान होते हैं कि बच्चे अगर घर की चीजों से खेले तो ये उनके लिए खिलौने से भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

घर के बर्तन बच्चों के लिए खिलौनों से भी बेहतर हो सकते हैं

बता दें, एक्सपर्ट्स भी अपने बच्चों को सलाह देते हैं कि पेरेंट्स अपने बच्चे को घर में रखें बर्तनों से खेलने दें। क्योंकि ऐसा करना बच्चों के दिमाग के लिए बर्तन से खेलना और नई चीजें सीखना अच्छा हो सकता है। चाइल्ड एक्सपर्ट की मानें तो, बच्चों को बर्तनों से खेलने का मौका देना उनकी सेहत और ग्रोथ के लिए लाभकारी होता है। साथ ही घर के बर्तनों से खेलने न सिर्फ बच्चों के लिए एक्साइटमेंट और इंटरेस्ट से भरा हुआ होगा बल्कि इससे बच्चों के डेवलपमेंट में भी बहुत मदद मिलती है।

किचन के सामान से खेलने से होता है यह फायदा

पीडियाट्रिशियंस या चाइल्ड एक्सपट्र्स की सुनें तो जब बच्चे बर्तनों से खेलते हैं तो उनका कम्‍यूनिकेशन और भाषाई स्किल्‍स में विकास होता है। इसका आशय यह है कि आपका बच्चा बोलना सिख रहा है। साथ ही वह नए-नए शब्दों को अच्छी तरह सीखता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर बच्चा अब तक नहीं बोल रहा है या बोलना सीख रहा है तो बर्तनों से खेलना उसके लिए जबरदस्त लाभकारी हो सकता है। इससे आपके बच्चे का ओवरऑल विकास होता है।

also read : भारत को मिलेंगे 97 तेजस विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी सौदे को मंजूरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular