होम / Children’s Day 2022 Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश

Children’s Day 2022 Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश

• LAST UPDATED : November 14, 2022

Children’s Day 2022 Gift Ideas: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का इस दिन जन्म हुआ था। नेहरू जी को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यही कारण है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया गया है। इसके बाद इस दिन से बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। आज के दिन बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ये दिन बच्चों के लिए किसी जन्मदिन की तरह ही होता है। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को खुश करने के लिए बाल दिवस पर इस प्रकार के तोहफे दे सकते हैं।

स्क्रैपबुक व नोटबुक

बच्चों को आप गिफ्ट में स्क्रैप बुक दे सकते हैं। नोटबुक या स्क्रैपबुक बच्चों के लिए एक अच्छा तोहफा साबित होता है। स्क्रैपबुक पर कई सारी फोटो लगाकर उसके बारे में लिखा जा सकता है। वहीं अगर बच्चे को लिखना पसंद है और पेंट या क्राफ्ट करना भी अच्छा लगता है तो उसे इस तरह का तोहफा पसंद आएगा।

ये गेम करें गिफ्ट

आप बाल दिवस पर बच्चों को क्विज, लूडो, चेस जैसे गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। लगभग बच्चे को गेम खेलना पसंद होता हैं। ऐसे में आप उनके लिए कोई पजल गेम भी ले सकते हैं। इससे गेम से बच्चे का मस्तिष्क भी तेज होता है और याददाश्त भी अच्छी होती है।

स्टडी लैंप देकर करें खुश

इस दिन आप बच्चे को स्टडी लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। क्योंकि ये पढ़ाई में उनके काम आ सकती हैं। रात में पढ़ाई करने के लिए बच्चे को स्टडी लैंप की जरूरत पड़ सकती है। इसी के साथ उन्हें ये तोहफे के तौर पर पसंद भी आती है।

बैग कर सकतें हैं गिफ्ट

बाल दिवस के मौके पर बच्चे को अच्छा स्कूल बैग गिफ्ट किया जा सकता है। स्कूल बैग बच्चों के काम आता है। इसलिए इस दिन बच्चे को उनकी पसंद का अच्छा स्कूल बैग भी आप गिफ्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपके नाम पर चल रहे कितने SIM, यहां जानें तुरंत पता लगाने का तरीका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox