Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleChildren's Day 2022: बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेटी...

Children’s Day 2022: बच्चों को अपने जन्मदिन के तरह ही 14 नवंबर यानी की बाल दिवस का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि ये दिन पूरी तरह से उन्हें ही समर्पित रहता है। इस दिन बच्चों को स्कूल में पिकनिक और मौज-मस्ती का मौका मिलता है। अगर आप भी घर में अपने बच्चों को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें अपने हाथों से बना चॉकलेटी फ्रूट कप खिलाएं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सेहतमंद भी होता है। तो आइए जानते हैं इस चॉकलेटी फ्रूट कप को कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-

डॉर्क चॉकलेट या बच्चों को ज्यादा पसंद आने वाली चॉकलेट, सेब, अंगूर, कीवी, काले अंगूर, अनानास, साथ में मनचाहे फल, फ्रेश क्रीम या व्हिप्ड क्रीम और पुदीना।

विधि-

इसे बनाना बेहद आसान होता है। आपको पहले चॉकलेट को 10 से 15 मिनट तक गर्म करना होगा, ताकि ये पिघल जाए। इसके बाद इसे सामान्य कमरे के तापमान में ठंडा होने के लिए रखें। बाजार से सिलिकॉन मोल्ड्स लाएं और चॉकलेट को इन्हीं मोल्ड्स में डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे फ्रीजर में डाल दें।

ऐसे सजाएं चॉकलेटी फ्रूट कप

इसके बाद सारे फलों को काटें। फ्रेश क्रीम को पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से फेंट लीजिए। आप बाजार से तैयार व्हिप्ड क्रीम भी खऱीद कर ला सकते हैं। इसे पाइपिंग बैग में भरें। इसके बाद फ्रीजर से मोल्ड्स को निकालें और इन मोल्ड्स में से चॉकलेट को बाहर निकाल लें। फिर ये बिल्कुल कटोरी के साइज के बने रहेंग। इसके बाद चॉकलेट की कटोरियों में पाइपिंग बैग की मदद से क्रीम भर दें। अब इसके ऊपर सारे फलों को रख दें। फलों के ऊपर क्रीम की एक और लेयर लगा दें। इसके उपर चॉकलेट कलरफुल जेम्स या फिर रंगीन टॉफियों सजा दें। अब आपका स्वादिष्ट चॉकलेटी फ्रूट कप बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी का होगा घर में वास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular