होम / Copper Bottles In a Refrigerator: क्या आप भी तांबे की बोतल को फ्रिज में रखते है, जानिए इसके प्रयोग के सही तरीके

Copper Bottles In a Refrigerator: क्या आप भी तांबे की बोतल को फ्रिज में रखते है, जानिए इसके प्रयोग के सही तरीके

• LAST UPDATED : April 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Copper Bottles In a Refrigerator, दिल्ली: अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसा बड़े बुजुर्गों का कहना है की तांबे के बर्तन का पानी पीने सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल अगर बात आयुर्वेद की करे तो तांबे के बर्तन में पानी पीना शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। रोजाना तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक बना रहता है और साथ ही यह शरीर से टॉक्सिक को भी बाहर निकालता है। तो आइए जानते हैं किस प्रकार तांबे के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए और कैसे उसमें रखा पानी पीना चाहिए।

सर्दी में पीना चाहिए तांबे के बर्तन का पानी

जानकारी के लिए बता दे तांबे के बर्तन में अगर आप पूरी रात पानी रख देते हैं तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है और यह पानी एक प्योर हो जाता है। फिर आप इस पानी को पी सकते है। लेकिन बता दे कि इस पानी को पूरे दिन में 2-3 ग्लास ही पिएं। दरअसल तांबे का ज्यादा पानी पीना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

तांबे के बर्तन में रख पानी गर्म होता है

तांबे का पानी गर्म होता है और उसमें एंटीसेप्टिक गुण काफी होते हैं। इसलिए गर्मी के बजाय ठंडे में तांबे का पानी पीना चाहिए। जरा सोचिए अगर आप तांबे के बोतल को आप फ्रिज में रख देते हैं तो वह ठंडा बल्कि और ज्यादा गर्म हो जाता है। यह आपके पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

ज्यादा न पिएं तांबे का पानी 

बता दे कभी भी तांबे के पानी को फ्रिज में न रखें। क्योंकि तांबे के पानी को रखने के लिए नॉर्मल टेंपरेचर ही बेस्ट है। इसके साथ ही एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि एक दिन में 2- 3 ग्लास से ज्यादा पानी न पिएं। क्योंकि इसमें काफी गर्मी होती है।

जानिए क्यों नहीं रखना चाहिए फ्रिज में पानी

बता दे कई रिसर्च में यह पता चला है कि तांबे के बर्तन को फ्रिज में रखे जाने पर भी 4 से 5 दिनों तक रखे पानी में अत्यधिक तांबे का रिसाव नहीं करते हैं। हालांकि किसी भी सामग्री में पानी को जमा करके रखना हमेशा बहुत अधिक समय तक हानिकारक होता है। यदि आप मिट्टी के घड़े में पानी को अधिक समय तक जमा करते हैं, तो उसमें कीटाणु और जीवाणु अपने आप विकसित हो जाते हैं।

 

ये भी पढ़े: गर्मियों में जरूर पिएं ये जूस, जो करते है सुपर ड्रिंक का काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox