होम / Corona Virus Today 2 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,260 नए केस आए सामने

Corona Virus Today 2 April 2022 : बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1,260 नए केस आए सामने

• LAST UPDATED : April 2, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Virus Today 2 April 2022: भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में मामूली गिरावट दिखाई दी है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,260 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

Corona Update Today 2 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,335 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 1,225 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,445 एक्टिव केस ही रह गए हैं। वहीं आज सुबह तक भारत का COVID टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया है।

Corona Virus Today 2 April 2022 

Also Read: Pariksha Pe Charcha 2022 Live Video कई बार माध्यम नहीं मन बनता है समस्या : पीएम मोदी

Also Read: Side Effects Of Medicines डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने के नुकसान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox