Tuesday, July 9, 2024
Homeकाम की बातBenefits Of Cucumber: हृदय रोग से लेकर हड्डियों के लिए फायदेमंद होता...

Benefits Of Cucumber:

Benefits Of Cucumber: लोग अक्सर खीरे को सलाद के रूप में खाना पसंद करते है, पर अध्ययनों में ऐसा पाया गया है कि खीरा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी के रूप में काम करता है। आपको बता दे खीरे में कैलोरी, फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम आदि कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बता दे खीरे में विटामिन-के, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है।

  • खीरे में 80 प्रतिशत पानी पाया जाता है। जिस कारण खीरा प्यास बुझाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • खीरा आखों के लिए फायदेमंद होता है। ये आंखों को शीतलता प्रदान करना। इसके स्लाइस को आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है।
  • खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है।
  • मधुमेह के मरीजों को भूख से थोड़ा कम तथा हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बार-बार भूख महसूस होती है। इस स्थिति में खीरा खाकर भूख मिटाना चाहिए।
  • पीलिया, ज्वर, प्यास, शरीर की जलन, त्वचा रोग, छाती में जलन, अजीर्ण व एसीडीटी में खीरा फायदेमंद है।
  • मोटापे से परेशान लोग सलाद के रूप में इसका प्रयोग करें तो लाभ होता है।
  • खीरे के सेवन से इससे गुर्दे की समस्या दूर हो सकती है।
  • भूख न लगने की स्थिति में खीरे का सेवन करने से भूख बढ़ती है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो में वीडियो बनाने पर लगी रोक, DMRC ने कहा- “पैसेंजर बनें, परेशानी नहींं”

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular