होम / Curry Leaves: बालों में ऐसे लगाएं करी पत्ते, सारी परेशानियां होंगी दूर, बाल दिखेंगे चमकदार

Curry Leaves: बालों में ऐसे लगाएं करी पत्ते, सारी परेशानियां होंगी दूर, बाल दिखेंगे चमकदार

• LAST UPDATED : October 29, 2022

Curry Leaves: करी पत्ते का प्रयोग खाने में तड़का लगाने में तो किया ही जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसे सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ते से बालों को मजबूत और घना बनाया जा सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे बाल मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट की बजाय करी पत्ते का इस्तेमाल करें। ऐसे करें इसका इस्तेमाल-

बनाएं हेयर मास्क

करी पत्ते का हेयर मास्क बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं। इसके अलावा बालों में चमक भी आती है। इसे बनाने के लिए करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिला लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की स्कैल्प और निचले सिरों तक लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब बाल शैंपू से धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाना चाहिए।

बनाएं बालों का टॉनिक

बालों को मजबूत बनाने के लिए करी पत्ते को टॉनिक की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। इसे नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से बाल झड़ने कम होते हैं। कुछ करी पत्तों को लेकर पैन में डालें। अब इसमे नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद इसे पका लें। तेल में पत्तियां पकने के बाद गैस बंद कर दें। तेल ठंडा होने पर एक शीशी में छानकर रख लें। इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। एक घंटे बाद इसे शैंपू से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें।

ये भी पढ़ें: जानें खरना के दिन पूजा करने की विधि, ये सामग्री है जरूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox