Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातDhanteras Special: धनतेरस पर लाएं तांबे के बर्तन, जिससे मिलेगी लाइलाज बीमारियों...

Dhanteras Special:

Dhanteras Special: इन दिनों देश-भर में त्‍योहार का सीजन चल रहा है। महापर्व दिवाली की तैयारियों में सभी लोग जुटे हुए हैं। बता दे कि दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है। धनतेरस हर साल कार्तिक मास में कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। शास्‍त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान धन्‍वंतरि का जन्‍म हुआ था, इसलिए धनतेरस का उत्‍सव मनाया जाता है। इस दिन बर्तन के अलावा कोई भी सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

तांबे के है कई फायदे

आपको बता दे कि तांबे के बर्तन के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई फायदे हैं। तांबे के बोतल, ग्‍लास या अन्‍य बर्तन में पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट काफी ठंडा रहता है, जिससे उदर विकार दूर होते हैं। विशेषज्ञों का मानाना है कि इसमें मौजूद खनिज तत्‍व के कई फायदे होते हैं। पाचन तंत्र के साथ ही यह चर्बी को भी कम करता है।

तांबे के बर्तन के लाभ

  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र में सुधार होता है।
  • तांबे में हानिकारक बैक्‍टीरिया को मारने वाले गुण होते हैं।
  • कॉपर के बर्तन के इस्‍तेमाल या उसमें नियमित तौर पर पानी पीने से चर्बी भी कम होता है।
  • कैंसर रोगियों को तांबे के बर्तन के इस्‍तेमाल की सलाह दी जाती है।
  • इसके इस्‍तेमाल से खून की कमी या एनीमिया की बीमारी नहीं होती है।
  • यह एनीमिया के प्रभाव को रोकने में सफल होता है।
  • खास बात यह है कि तांबे के बर्तन में नियमित रूप से पानी पीने से जोड़ों के दर्द में भी कमी आती है।

 

ये भी पढ़े: आप धनतेरस पर लेने जा रहे नई कार तो ऐसे करें पूजा, जानें सरल विधि

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular