Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातDiet In Dengue: डेंगू होने पर इन बातों का रखें ध्यान, प्लेटलेट्स...

Diet In Dengue: इस मौसम में डेंगू तेजी से फैलता है। देश में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। ये बीमारी एडीज नामक मच्छर से फैलती है। अगर समय पर डेंगू का इलाज न हो तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

जानलेवा बन सकता है डेंगू

डेंगू होने पर प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती है और कई बार जानलेवा भी बन जाती है। अगर इसका शुरू में ही अच्छे से ध्यान रखा जाए तो जल्दी ठीक हो सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसी डाइट जो आपकी डेंगू से रिकवरी करने में मदद करेगी।

पानी की कमी न होने दें

डेंगू होने पर मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी को पूरा करने के लिए ताजा फलों का जूस, सब्जियों का सूप, नारियल का पानी, अनार का जूस और अनानास का सेवन करें। ये डेंगू से होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें

डेंगू में आपको हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करना चाहिए। आप सब्जियों का सूप बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा सलाद भी खा सकते हैं। ऐसा करने से तेजी से रिकवरी होगी और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।

पौष्टिक चीजों को करें सेवन

डेंगू होने पर भूख कम लगती है और इस स्थिति में पाचन क्रिया भी सुस्त पड़ जाती है। इसलिए ऐसी डाइट का सेवन करें जो पौष्टिक हो और आसानी से डाइजेस्ट हो सके। ऐसे में वेजिटेबल खिचड़ी, दलिया और दाल को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: झगड़ा खत्म करने के बहाने बुला दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular