होम / Hair Care Tips In Sawan Month: सावन में ना कटवाए बाल, जानिए इसके पीछे का रहस्य

Hair Care Tips In Sawan Month: सावन में ना कटवाए बाल, जानिए इसके पीछे का रहस्य

• LAST UPDATED : July 14, 2022

Hair Care Tips In Sawan Month: जैसा कि आप सब जानते है कि आज से सावन का पवित्र महिना शुरू हो गया है और भगवान शिव के भक्तों ने, उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सावन मास में बाल काटना क्यों मना होता है। दरअसल यह मान्यता बहुत पुरानी है, जिसके पीछे मौजूद एक संभावित रहस्य के बारे में आज हम बात करेंगे। सावन में बाल ना काटने का यह कारण वैज्ञानिक नजर से भी सही माना जाता है।  इसके अलावा, हम जानेंगे कि सावन मास में बालों की केयर कैसे की जा सकती है।

सावन में क्यों ना कटवाए बाल? 

दरअसल सावन महिने में बाल ना कटवाना एक धार्मिक मान्यता मानी जाती है। जिसका पालन सालों से किया जा रहा है। किसी भी मान्यता की शुरुआत काल खंड, संदर्भ और स्थितियों को देखकर कि जाती है। आप जानते ही हैं कि पहले के समय में पर्याप्त रोशनी, सेफ टूल्स और स्किल की कमी होती थी। जिसके कारण बाल कटवाते हुए चोट या घाव होने का खतरा बना रहता था। सावन के महीने में इस चोट या घाव में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है और पस पड़ जाने का भी लोगों में बना रहता था।

कैसे करें बालों की केयर?

अगर आप सावन महिने में बाल नहीं कटवाते हैं, तो आपको बाल दोमुंहे हो जाएंगे और हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आइए जानते हैं हेयर केयर टिप्स।

  1. यदि आपके बाल बारिश के पानी में भीग जाते है, तो आप हेयर वॉश करके बालों को एयर ड्राई कर लें।
  2. हफ्ते में 2 बार नहाने से 15 मिनट पहले नारियल के तेल को बालों में जरूर लगाएं।
  3. बालों को घना बनाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी का सेवन जरूर करे।
  4. बालों में मोटे दांत वाले कंघा से काड़े।
  5. सावन में इंफेक्शन से बचने के लिए हल्दी और नीम का हेयर मास्क लगाएं।
  6. बालों में हेयर कलर लगाने से बचें।
  7. बालों को ज्यादा देर के लिए खुला ना छोड़े।

ये भी पढ़ें: 94 की उम्र में दादी ने जीते 3 मेडल, भारत का नाम किया रोशन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox