होम / गर्मी की छुट्टी में बच्चे कुछ सीखना चाहते हैं नया, ये ऑनलाइन कोर्स आ सकते हैं आपके काम  

गर्मी की छुट्टी में बच्चे कुछ सीखना चाहते हैं नया, ये ऑनलाइन कोर्स आ सकते हैं आपके काम  

• LAST UPDATED : April 23, 2023

इंडिया न्यूज, Do this online course to children during summer vacation: देश के कई हिस्सों में तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच है। जोकि स्कूली बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की लेकर विचार शुरू हो गया है। आज इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि अगर आपके बच्चे छु्ट्टी के दिनों में घर पर रहकर कुछ नया सीखना चाहते हैं तो ये ऑनलाइन कोर्से आपके काम आ सकते हैं…

कोडिंग क्लासेस

आजकल के बच्चों को गैजेट में काफी रूची होती है। साथ ही वो इसके इस्तेमाल के बारे में भी माता-पिता से अक्सर सवाल करते हैं कि यह कैसे काम करता? या इसको कैसे बनाया जाता है? ऐसे बच्चों के लिए कोडिंग का कोर्स काफी फायदेमंद हो सकता है। कई बच्चों को इसमें काफी रूची भी आती है। ये समय इन क्लासेस के लिए बेस्ट है। इससे न केवल वे फ्यूचर टेक्नलॉजी सीखेंगे बल्कि स्कूल में होने वाली कंप्यूटर क्लास के लिए भी प्रिपेयर होंगे।

आर्ट एंड क्राफ्ट क्लासेस

अगर आपके बच्चे को क्रिएटिव काम करना पसंद है। उसका ड्राइंग, पेंटिग, डांसिंग और परफार्मिंग आर्टस में रूची है तो इन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास में इनरोल कराएं। यहां वो नई चीजें सीखेगा और उसका मन भी लगा रहेगा।

कम्यूनिकेशन स्किल्स

किसी भी बच्चे के भविष्य के लिए कम्यूनिकेशन स्किल काफी मायने रखता है। यह न केवल आपके बच्चे को परिस्थिति के हिसाब से बोलना सिखाता बल्कि उनके अंदर अनुशासन और व्यक्तिगत सुधार भी लाता है। अगर उसे किसी भाषा विशेष में जैसे हिंदी या इंग्लिश में समस्या हो तो यह समय उन्हें सुधारने में लगाएं। इससे बच्चे को चीजों को प्रजेंट करने के स्किल में काफी सुधार होती है।

फॉरेन लैंग्वेज सिखाएं

आजकल देश में नई भाषाओं को सीखने का काफी क्रेज है। लोगों को इसके कई फायदे होते हैं। ये बच्चों के करियर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए स्कूलों में इसकी पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इस समय का उपयोग कोई नई भाषा सीखने में किया जा सकता है। बच्चे के इंट्रेस्ट के हिसाब से उसे फ्रेंच या दूसरी कोई क्लास ज्वॉइन करा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox