Friday, July 5, 2024
HomeLifestyleDrinking Water In The Morning: भूलकर भी न भूले सुबह खाली पेट...

Drinking Water In The Morning:

Drinking Water In The Morning: हमारे शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। शरीर को पानी की कमी होने पर एक साथ कई बीमारी घेर सकती है। हमें फिट रहने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इससे आप पूरे दिन हाइड्रेट रहते हैं। आपको बता दे हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी रहता है। पानी की कमी के कारण सिरदर्द, कब्ज, ड्राई स्किन, जोड़ों में दर्द, अपच, लो ब्लड प्रेशर और मोटापे की समस्या और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

खाली पेट पानी पीने के फायदे

आपको बता दे खाली पेट 2 कप पानी पीने से स्किन का ग्लो बना रहता है और समय से पहले झुर्रियों को रोकता है। सुबह पानी पीने से हमारे महत्वपूर्ण अंगों में हाइड्रेट बना रहता है। खाली पेट 2-3 गिलास पानी पीना वजन घटाने के लिए आदर्श है।

शरीर में पानी का महत्व

आपको बता दे हमारा शरीर मुख्य रूप से पानी से बना हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दे हमारी मांसपेशियों का 75% हिस्सा पानी है, हमारे दिमाग का 90% हिस्सा पानी है, हमारी हड्डियों का 22% हिस्सा पानी है और इसके अलावा हमारे खून का 83% हिस्सा भी पानी है। पानी पीने से शरीर को उन कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। पानी हमारी जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। हमारे शरीर के सभी ऑर्गन सही से काम करें इसके लिए हमें पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।

पानी पीने के फायदे

आपको बता दे सुबह नाश्ते से पहले 1 या 2 गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर के जितने भी टॉक्सिक होते हैं वह बाहर निकल जाते है। शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकालने का पानी एक मात्र साधन है। बता दे रात के समय में हमारा शरीर कोशिकाओं की मरम्मत करने और खुद को साफ करने का काम करता है। इस लिए खाली पेट एक गिलास पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये शरीर के सभी गंदगी को निकालता है।

 

ये भी पढ़े: गर्मियों में त्वचा को सुंदर बनाएगी लीची, जानिए लीची के ब्यूटी बेनेफिट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular