Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleFashion Tips: सर्दियों में जाना है शादी में, तो ठंड से बचने...

Fashion Tips: सर्दियों में किसी शादी में जाना हमारे लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर देता है। क्योंकि कोई महिला नहीं चाहती कि वो अपनी खूबसूरत साड़ी और लहंगे को शॉल या स्वेटर से छुपाए। लेकिन कपड़ों की चमक पर सर्द हवाएं पानी फेर देती हैं। अगर आप स्टाइल के साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहती हैं तो सर्दियों में इन फैशन टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए।

फुल स्लीव के कपड़े

सर्दी के मौसम में फुल बाजू के कपड़े पहनने से आप काफी हद तक ठंड से बच सकते हैं। आप साड़ी या लहंगे के साथ फुल स्लीव के ब्लाउज को पहनें। ऐसे आप अपना लुक भी खास बना सकेंगी और ठंड से भी बच पाएंगी। इसके साथ ही साड़ी या लहंगे के नीचे थर्मल लैगिग्स पहनें। ये आपको पूरी तरह ठंड से बचाएगा।

लहंगा के साथ जैकेट

आप लहंगा विद जैकेट भी पहन सकती हैं। ये आपको एलिगेंट लुक देगा और साथ ही ठंड से पूरी तरह बचा लेगा। वहीं, लांग जैकेट के साथ लहंगा बेहद खूबसूरत दिखता है। आप एंब्रायडरी का काम किया हुआ जैकेट पहन सकती हैं। आप चाहे तो साड़ी के साथ भी लांग जैकेट डाल सकती हैं।

फर वाला आउटफिट देगा स्टालिइश लुक

समय के साथ-साथ ट्रेंड भी बदलता जा रहा है। ऐसे में आप कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने के लिए फर वाले जैकेट या स्टोल को साड़ी, लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक स्टालिइश लुक देगा।

इन फुटवियर का करें चुनाव

सर्दियों में पैरों को ठंड से बचाने के लिए आप बंद डिजाइन की मोजरी या फिर बैली, पंप को चुनें। ये एथिनिक कपड़ों के साथ खूब अच्छे लगते हैं। इसके साथ ही ये आपके पैरों को गर्म भी रखेंगे। आजकल लहंगे के साथ स्नीकर्स का भी ट्रेंड चल रहा है। इसे पहनने से आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और ठंड से खुद को बचा भी पाएंगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, यहां जानें आज के मौसम का हाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular