Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातFood For Monsoon: बरसात में फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हरी...

Food For Monsoon: हरी सब्जी खाने के फायदे तो सबने सुने होंगे लेकिन यही हरी सब्जी मानसून के समय सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है।यही वजह है कि बरसात में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अच्छी तरह धोए सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये सब्जियां बरसात के मौसम में नमी वाले इलाके में होती है। इसलिए इन पर कीड़े और वैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ कीड़े आकार में इतने छोटे होते हैं कि खुली आंखो से भी दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए सब्जियों को पकाने से पहले ठीक से साफ करना चाहिए।

कच्चा सलाद खाने से बचें

कच्चे सलाद में भी कई बैक्टीरिया होते हैं इसीलिए बारिश के मौसम में कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय सलाद को स्टीम करके खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

ऐसे करे प्रयोग हरी सब्जियां

अगर आप मानसून के मौसम में पत्तेदार सब्जियां खा ही रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। सब्जियों को हल्के गुनगुने पानी में धो लें। पानी में नमक डालकर कुछ देर तक सब्जी को भिगो के रख दें। इस पानी में सिरके की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। कोशिश करें सब्जियों को अच्छी तरह पका-कर ही इस्तेमाल में लाएं। इस मौसस में कहीं बाहर खाना खाने जाएं तो पत्तेदार सब्जी की कोई रेसिपी ऑर्डर न करें। ये आपके पेट को खराब कर सकती है और इंफेक्शन भी पैदा कर सकती है।

 

ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम कर रहे वर्कर्स को झटका, सरकार ने जारी किया नया फरमान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular