Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातFood For Week Eyes: आंखों की रोशनी रहेगी हमेशा बरकरार, खानें में...

Food For Week Eyes: आजकल टीवी, फोन और कंप्यूटर-लैपटॉप ने स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया है। जिससे आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्यादा देर इन चीजों का इस्तेमाल करने से आंखें और मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में आपको आंखों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। आपको खाने में विटामिन ए से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जानते हैं आंखों को हेल्दी बनाने के लिए कौन से खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

आंवला

आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवला को खाली पेट या मरब्बा के रूप में खा सकते है। आंवला सिर्फ आंखों के लिए नहीं, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल स्किन और बालों में भी कर सकते हैं।

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

मछली

आंखों की रोशनी को मजबूत रखने के लिए डाइट में टूना, सैल्मन, मैकेरल, एंकोवी और ट्राउट जैसी मछलियों का सेवन करें। इन मछलियों में डीएचए का प्राकृतिक स्त्रोत हैं जो रेटिना में पाया जाने वाला फैटी एसिड है।

पपीता

पपीता में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह फल हर मौसम में मिल जाता है।

 

ये भी पढ़ें: एक्टर रणवीर सिंह के फोटोशूट पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular