होम / Hair Care Tips: प्याज का रस बालों से जुड़ी समस्याएं करे दूर, घर पर बनाएं ये हेयर मास्क

Hair Care Tips: प्याज का रस बालों से जुड़ी समस्याएं करे दूर, घर पर बनाएं ये हेयर मास्क

• LAST UPDATED : January 15, 2023

Hair Care Tips: आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के चलते बालों से जुड़ी कई परेशानियां सामने आ रही हैं। लेकिन आप कुछ चीजों की मदद से अपने बालों का स्ट्रांग बना सकते हैं। महज प्याज की मदद से आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। प्याज में पौटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमे मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प और बालों से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा दिलाते हैं। तो आइए जानें प्याज के रस को इस्तेमाल करने के कुछ तरीके।

प्याज और शहद

अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए आप इस हेयर मास्क को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्याज को अच्छे से पीस कर इसका रस निकाल लें। फिर, दो चम्मच प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर इसे बालों में लगा लें। इसके बाद आधे घंटे बाद इसे धो लें। कुछ ही समय में आपको अपने बालों में बदलाव दिखेगा।

प्याज और आलू

खाने के साथ ही आलू और प्याज बालों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच आलू का रस मिलाकर अपने स्कैल्प में लगाएं। कुछ देर बाद इसे सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे।

प्याज और नींबू

अगर आप स्कैल्प में ड्रैंडफ की समस्या से परेशान हैं तो ये तरीका आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाना होगा। अब, सर्कुलर मोशन में हेयर मसाज करें। मसाज करने के एक घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें: हंसराज कॉलेज में नॉन-वेज बैन होने पर छात्रों को एतराज, प्रिंसिपल ने कही ये बात

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox