Tuesday, July 9, 2024
Homeकाम की बातमच्छरों के काटने की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय...

Home remedies to avoid mosquito bites: गर्मी और बारिश के मौसम में रात के समय मच्छर काटने की समस्या बेहद आम हो जाती है। गर्मी में बिजली की भी काफी ज्यादा कटौती होती है। जिससे बिजली जाने की वजह से मच्छर काफी परेशान करते हैं। जिस कारण चैन की नींद भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे गजब के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे मच्छर काटने की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

कपूर

अगर रात के समय आपको बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं। तो इसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए रात में कपूर को 15 से 20 मिनट के लिए जलाकर छोड़ दें। जिससे मच्छर भाग जाएंगे।

नीम का तेल

मच्छर काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल और नीम को बराबर मात्रा में मिलाकर लगा लें। इससे करीब 8 घंटे तक आपको मच्छर नहीं काटेंगे।

लहसुन

मच्छरों के काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप लहसुन का भी उपाय कर सकती हैं। इसके को आप लहसुन को पीसकर पानी में उबालना लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। इससे मच्छर नहीं काटेंगे।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular