Karwa Chauth 2022 Katha: करवा चौथ के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी रह जाएगी पूजा

Karwa Chauth 2022 Katha: करवा चौथ के दिन भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। करवा माता की पूजा और उनकी कथा पढ़े बिना इस व्रत को अधूरा माना जाता है। सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें करवा चौथ व्रत में निर्जल व्रत रखती हैं। इस साल ये पर्व 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। तो आइए जानें करवा चौथ की पूजा में कौन सी कथा पढ़ना जरूरी मानी गई है।

करवा माता की कहानी

पौराणिक कथा के मुताबिक एक गांव में करवा देवी अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के निकट रहती थीं। एक दिन करवा के पति स्नान करने के लिए नदी में गए तो मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया और अंदर की तरफ खींचने लगा। रक्षा करने के लिए उसने अपनी पत्नी को पुकारा। पति को मृत्यु के मुंह में जाता देख कर करवा ने एक कच्चे धागे से मगरमच्छ को पेड़ से बांध दिया।

करवा ने दी यमराज को श्राप देने की चेतावनी

पतिव्रत पत्नी करवा के जाल में मगरमच्छ ऐसा बंध गया कि हिलना भी मुश्किल हो गया। पति की हालात बहुत नाजुक हो गई थी। इसके बाद करवा देवी ने यमराज को पुकारा और पति की रक्षा कर जीवनदान और मगरमच्छ को मृत्यु देने का अनुरोध किया। यमराज ने उनसे कहा अभी मगरमच्छ की आयु बची हुई है लेकिन तुम्हारे पति के यमलोक जाने का समय आ गया है। करवा गुस्से में आ गई और ऐसा न करने पर यमराज को श्राप देने की चेतावनी दे दी।

ऐसे मिला करवा देवी के पति को जीवनदान

यमराज ने करवा देवी के सतीत्व से प्रभावित हो उसके पति की आयु में वृद्धि कर दी और उसे जीवनदान प्रदान कर दिया। वहीं, मगरमच्छ को यमलोक भेज दिया। ऐसा कहा जाता है कि इस घटना के दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि थी। माना जाता है कि इस दिन जो सुहागिनें पत्नी धर्म निभाते हुए निर्जला व्रत कर सच्चे मन से करवा माता की पूजा करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिल जाता है। इसके बाद से ही करवा चौथ व्रत की परंपरा की शुरूआत हुई। इसलिए करवा चौथ की पूजा में इस कथा को जरूर पढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जीवन में सफलता चाहते हैं तो आज से ही करें ये काम, खुद पर रखें विश्वास

 

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago