होम / Karwa Chauth 2022: कब निकल रहा करवा चौथ का चांद, जानें मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2022: कब निकल रहा करवा चौथ का चांद, जानें मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

• LAST UPDATED : October 13, 2022

Karwa Chauth 2022:

Karwa Chauth 2022: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन हर महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। आपको बता दे चौथ की रात को महिलांए चांद देखने के बाद ही कुछ खाती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर नए कपड़े पहन कर चांद की पूजा करती हैं। चांद निकलके बाद उसके दर्शन करके अर्घ्य देकर सुहागिनें पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ का शुभ योग

13 अक्टूबर यानि की आज करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। सभी ग्रहों में सबसे अधिक शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह स्वयं अपनी राशि में रहेंगे। आपको बता दे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 46 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है। करवा चौथ पर इस वजह से इस साल गुरु का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। यह संयोग सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा।

इसी के साथ ही सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य लिए बेहद ही शुभ फलदायी है। इसके साथ ही आज करवा चौथ के दिन चंद्रमा और बुध ग्रह उच्च राशि में विराजमान हैं। बता दें कि करवा चौथ की पूजा को बुधादित्य तथा महालक्ष्मी योग सफल और मंगलकारी बनाएंगे

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

मुहूर्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 07 बजकर 03 मिनट तक

चंद्रोदय का समय

आज 13 अक्टूबर, 2022 को करवा चौथ पर शाम 08 बजकर 10 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे।

 

ये भी पढ़े: त्योहारों पर सज गई बाजार, जमकर हो रही खरीदारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox