होम / Makar Sankranti 2023: देशभर में आज मनाया जा रहा है मकर संक्रांति का पर्व, जानें सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

Makar Sankranti 2023: देशभर में आज मनाया जा रहा है मकर संक्रांति का पर्व, जानें सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

• LAST UPDATED : January 14, 2023

Makar Sankranti 2023: देश में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 14 जनवरी के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। पूरे देश में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान और का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का विधान भी है। इस त्यौहार के साथ कई धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हैं। इस दिन सूर्य को अर्ध देना बेहद शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव बेहद विशेष महत्व है। माना जाता है कि सूर्यदेव एकमात्र ऐसे देवता है जो पंचदेवों और नवग्रहों दोनों में  शामिल हैं।

सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

आपको जानकारी दे दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भर लें। अब इसमें चावल, कुमकुम और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देने के साथ ही सूर्य के 12 मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

  • ऊं मित्राय नमः
  • ऊं रवये नमः
  • ऊं सूर्याय नमः
  • ऊं सवित्रे नमः
  • ऊं अर्काय नमः
  • ऊं भास्कराय नमः
  • ऊं सूर्यनारायणाय नमः
  • ऊं भानवे नमः
  • ऊं खगाय नमः
  • ऊं आदित्याय नमः
  • ऊं पूष्णे नमः
  • ऊं हिरण्यगर्भाय नमः

ये भी पढ़ें: कहासुनी होने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन दोस्तों ने किया वार

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox