होम / Military Diet: बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करता मिलिट्री डाइट, फॉलो करें ये टिप्स

Military Diet: बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करता मिलिट्री डाइट, फॉलो करें ये टिप्स

• LAST UPDATED : September 8, 2022

Military Diet:

Military Diet: आजकल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई प्रकार के डाइटिंग प्लान ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक डाइट मिलिट्री डाइट भी है। इस डाइट को लेकर लोगों का कहना होता है कि मिलिट्री डाइट को फॉलो करने से महज तीन दिनों में बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इस डाइट को दुनियाभर में फॉलो किया जाता है। आजकल यह डाइट प्लान ज्यादा पॉपुलर है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स मिलिट्री डाइट को फॉलो करते हैं। इनमें रॉक यानी ड्वेन जॉनसन का नाम भी शामिल है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मिलिट्री डाइट फॉलो कर सकते हैं।

क्या है मिलिट्री डाइट

मिलिट्री डाइट को 3 डे डायट कहा जाता है, इसमें आपको 3 दिन तक डाय फॉलो करना होता और बाकि दिन संतुलित खाना खाना होता है। इस डायट में तीन दिनों तक 1,100-1,400 कैलरीज पहले दिन ली जाती है, बाकि चार दिनों तक 1800 कैलोरीज लेना होती है। इस डायट के दौरान आपको खाना संतुलित तरीके से खाना होता है।

पहला दिन

ब्रेकफस्ट: एक होल वीट ब्रेड स्लाइस के साथ दो टेबलस्पून पीनट बटर, बिना चीनी की एक कप कॉफी या चाय और आधा मौसंबी या संतरा।

लंच: एक ब्राउन ब्रेड टोस्ट, 150 ग्राम टोफू और एक कप बिना चीनी की कॉफी या चाय।

डिनर: एक छोटा सेब, एक कप ग्रीन बीन्स, 100 ग्राम पकी हुई बीन्स जैसे दाल, राजमा या छोले, एक कप वनिला आइसक्रीम।

दूसरा दिन

ब्रेकफस्ट: एक होल वीट ब्रेड स्लाइस टोस्ट, आधा केला और 1 कप/ 200 एमएल सोया मिल्क।

लंच: एक कप कॉटेज या चेडर चीज या 15-20 बादाम, 100 ग्राम पकी हुई बीन्स और 5 क्रैकर बिस्किट्स।

डिनर: दो टोफू स्लाइस, आधा कप केला, एक कप ब्रोकली, आधा कप गाजर और आधा कप वनिला आइसक्रीम।

तीसरा दिन

ब्रेकफस्ट: एक कप कॉटेज या चेडर चीज या 15-20 बादाम, एक छोटा सेब और 5 क्रैकर्स।

लंच: एक होल वीट ब्रेड स्लाइस टोस्ट और 100 ग्राम पकी हुई बीन्स।

डिनर: 150 ग्राम टोफू, आधा केला और आधा कप वनिला आइसक्रीम।

 

ये भी पढ़े: शिमला मिर्च खाने के कई फायदे, जानिए कैसे करें प्रयोग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox