Mitti Ka Ghada: घड़ा खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल, सेहत को मिलेगा कई तरह का फायदा

India News (इंडिया न्यूज़), Mitti Ka Ghada, दिल्ली: गर्मियों में हर कोई ठंडा पानी पीना चाहता है पर सब लोग अपने घर में फ्रिज नहीं रख सकते हैं। फ्रिज का पानी ठंडा तो होता है पर उसके कई तरह के नुकसान भी होते हैं। इसीलिए  हेल्थ कॉन्शियस लोग मटके का पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। मटके के पानी में अनेकों तरह के फायदे होते हैं लेकिन आपको बता दे कि मटके के पानी में कई तरह के नुकसान भी होते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के घड़े मिल रहे हैं। लोग घड़े को चुनने में समझ नहीं पाते हैं और लोगो को धोखा हो जाता है। कई बार मिट्टी मिलावटी होती है या फिर अंदर से पेंट किया हुआ होता है, ऐसे घड़े से जब पानी पीते हैं और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

घड़ा खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर मटके पर किसी तरह की कोई भी चमक दिखाई दे रही है तो उसे ना खरीदें। क्योंकि पारंपरिक रूप से पके हुए मटको पर कोई भी चमक नहीं होती है।
  • मटका खरीदते समय उसे किसी कॉइन से हल्का सा बजा कर देख लें। उसमें टन की आवाज तेज आ रही है तो समझ जाइए मटका टूटा फूटा नहीं है और आप खरीद सकते हैं।
  • मिट्टी का घड़ा खरीदते वक्त आप इसकी खूबसूरती पर ना जाएं। जिस घड़े के ऊपर पेंट किया होता है या कोई कलाकारी होती है उस घड़े के पानी का स्वाद खराब हो सकता है।
  • कई बार मटके का पेंट का तेल पानी में मिल सकता है और यह आपके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, अगर आप पेंट या कलाकारी वाले मिट्टी के बर्तन का पानी पीते हैं, तो इस पानी से आपको एथिलीन का स्वाद आ सकता है, जो आपके मुंह और पेट के इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।
  • हमेशा कुम्हार के पास से घड़ा खरीदें। घड़ा खरीदने के वक्त आप इसमें पानी डालकर जरूर सूंध लीजिए। ऐसा करने से आप सही घड़ा खरीद पाएंगे। अगर आपको सोंधी मिट्टी की खुशबू आती है तो समझ जाइए कि ये घड़ा सही है।

 

ये भी पढ़े: भूलकर भी अपने स्मार्टफोन में न डाउनलोड करें ये ऐप्स, वरना हो सकता है आपका डेटा लीक

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago