होम / Munakka Benefits: सर्दियों में मुनक्का है संजीवनी, जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

Munakka Benefits: सर्दियों में मुनक्का है संजीवनी, जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

• LAST UPDATED : November 21, 2022

Munakka Benefits:

Munakka Benefits: सर्दी आते ही लोगों को बीमारियां घेरने लगती है। सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिस वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दे कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोगों को खासी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि की शिकायत होने लगती है। दरअसल सर्दी के मौसम में वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए मुनक्का सबसे बेस्ट है। मुनक्का ना केवल मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं।

आपको बता दे मुनक्का खाने से आपकी स्किन तो ग्लो करती ही है, साथ ही वजन भी कम रहता है। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए उपयोगी हैं। इसमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो व्यक्ति को कब्ज से निजात दिलाती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बता दे मुनक्का में कैल्शियम होता है, जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें बोरान नामक एक पोषक तत्व होता है जो कैल्शियम को अब्जॉर्ब करता है और हमारे शरीर की हड्डियों तक पहुंचाता है।

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है 

सर्दियों में मौसमी बीमारी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से होती हैं। रोज मुनक्का का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और हम वायरल इन्फेक्शन से लड़ पाते हैं।

दूर करता खून की कमी 

रोज 8 से 10 मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करता है और बॉडी में खून बढ़ाता है।

टाइफाइड में फायदेमंद

रात के वक्त दूध में चार से पांच मुनक्का उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम से तो राहत मिलती है। साथ ही ये टाइफाइड के बुखार में भी फायदेमंद हैं।

वजन घटाने में मददगार

मुनक्का शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर वजन घटाने में कारगर है। वजन घटने से भी शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं।

मुनक्का खाने का सही तरीका

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं और व्यक्ति को अच्छी नींद भी आती है। इसके अलावा आप मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं।

 

ये भी पढे़: क्या होता है स्पोर्ट्स कार, सुपरकार और हाइपर कार में अंतर, समझें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox