होम / Natural Lipstick: घर पर बनाएं कई तरह के होममेड लिपस्टिक, बिना साइड इफेक्ट के लगाए लिपिस्टक

Natural Lipstick: घर पर बनाएं कई तरह के होममेड लिपस्टिक, बिना साइड इफेक्ट के लगाए लिपिस्टक

• LAST UPDATED : August 24, 2022

Natural Lipstick: लिपस्टिक लड़कियों की सबसे पसंदीदा मेकअप एक्सेसरीज में से एक है। लेकिन आज इन मेकअप एक्सेसरीज का एक शानदार स्टोर व काफी बड़ा बाजार है। अगर आप केमिकल प्रोडक्ट की बजाए नेचुरल प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहती हैं तो हम आपको घर पर ही लिपस्टिक बनाने का तरीका बताएंगे। इस लिपस्टिक को आप एक दो दिन नहीं बल्कि कई महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नेचुरल लिपस्टिक आपके लिप्स को किसी तरह का नुकसान नही पहुचाएंगी।

चलिए जानते हैं कि कैसे घर पर लिपस्टिक को बना सकते है। आज हम आपको घर पर लिपस्टिक को बनाना सीखाएंगे। आप अपने पसंद के किसी भी रंग की बना सकते है।

लिपस्टिक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
1.जैतून का तेल 1 छोटा चम्मच

2.मोम 1 छोटा चम्मच

3.नारियल का तेल 1 छोटा चम्मच

लिपस्टिक बनाने का तरीका

पिंक कलर की लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरा लें और उसमें जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को पिघला ले। अब सभी चीजों को अच्छे से साफ चम्मच की मदद से मिलाएं। जब मिश्रण अच्छे से आपस में अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे एक साफ डिब्बी में डालें और जमने के लिए फ्रिजर में रख दें।

लिपस्‍टिक बनाते वक्‍त आप अपने मन अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं। उसके प्रयोग से आप अपने मनचाहे रंग को बना सकते है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox