काम की बात

Navratri 2023: एक ऐसा मंदिर जहां नवरात्रि में बंद रहते कपाट, यहां नहीं होती मां की पूजा

Navratri 2023:

Navratri 2023: इस समय पूरा देश मां दुर्गा के नवरात्रों को बड़े उत्साह से मना रहा है। देशभर में मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालु जा कर पूजा पाठ करते हैं। खास तौर पर हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि श्रद्धालु नवरात्रि के समय मां दुर्गा से जो भी मांगता है उन्हें मां दुर्गा आशीर्वाद स्वरुप देती है। लेकिन देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां नवरात्रि के 8 दिन तक मां के दर्शन नहीं होते है। माता के मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाता है।

नवरात्रि में बंद रहते मंदिर के कपाट

आपको बता दें पूरे देश में नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना बहुत धूमधाम से की जाती है। नवरात्रि के दौरान हर घर में मां दुर्गा की पूजा वंदना करने की परंपरा भी होती है। इससे उलट राजस्थान के जोधपुर शहर की हृदय स्थली नई सड़क के क्षेत्र में एक ऐसा दुर्गा मंदिर है जहां चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि के साथ 2 गुप्त नवरात्रि पर भी मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाता है। इन 8 दिनों में श्रद्धालु केवल सुबह से शाम तक माताजी के भजन गाते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें नवरात्र के दौरान केवल मंदिर से जुड़ा व्यक्ति ही इस मंदिर में प्रवेश कर सकता है। वही कपाट बंद करके पर्दे के पीछे माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर महंत अर्जुन पुरी ने बताया कि होम अष्टमी के दिन मंदिर प्रांगण में हवन पूजन के बाद माता दुर्गा के कपाट खोले जाते हैं। उस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है।

जानिए मंदिर का रहस्य

आपको बता दे मंदिर के महंत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह शिव बाड़ी पंथ परंपरा से जुड़ा मंदिर है। यहां पर माता दुर्गा के नवरात्रि में कपाट बंद रहते हैं। सिर्फ पंत से जुड़ा व्यक्ति ही माता दुर्गा की पूजा-अर्चना वो भी पर्दे के पीछे कर सकता है। यहां कि ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में 8 दिनों तक माता के दर्शन व माता की ज्योत के दर्शन करने वाले व्यक्ति को पंथ का असर हो जाता है। इसके कारण उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पीछे व्यक्ति को पंत बैठना जरूरी होता है।

 

ये भी पढ़े: ‘फर्जी’ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज, 37.1 करोड़ कमाएं व्यूज

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago