Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातNavratri Diet Tips: उपवास के दौरान इन चीजों का करें सेवन, नहीं...

Navratri Diet Tips:

नई दिल्ली: नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस अवसर पर कई लोग पूर 9 दिन को तो कई दो दिन का उपवास रखते हैं। इस मौके पर अगर आप भी व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं तो ये डाइट आपका अच्छ से ध्यान रख सकती है और वहीं कमजोरी भी महसुस नहीं होने देगी। तो आइए जानते हैं 9 दिन के व्रत में क्या खाना आपके लिए अच्छा है।

इस आटे का करें सेवन

इस दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है और गेंहू को दूर रखा जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो सिंघाड़ा और राजगीरा के आटे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। इसके साथ ही आप कुट्टू का आटा भी खा सकते हैं।

इन फलों का करें सेवन

उपवास में फलों को सेवन किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सेब, केला, संतरा जैसे फल जरूर खाएं। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

ड्राई फ्रूट्स शेक में मिलाकर पिएं

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और सुस्ती दूर भगाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको कमजोरी महसुस नहीं होगी। आप किशमिश, काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को शेक में मिला कर पी सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स है जरूरी

उपवास में आप डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल कर सकते हैं। आप दूध, दही और मक्खन जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी नहीं होने देगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में BJP नेता पर रेप का आरोप, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर साधा निशाना

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular