Navratri Fasting Tips: व्रत खोलने के बाद इन चीजों का न करें सेवन, जानें क्या खाएं

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि का ये पर्व अब खत्म हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उपवास रखने वाले लोग नौ दिन केवल फलाहार पर रहते हैं। इस उपवास को नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन आदि के बाद खोला जाता है। इस बार भी ऐसा ही होगा। जिन लोगों ने इस दौरान व्रत रखा है वह नवमी को इस उपवास को खोलेंगे। लेकिन व्रत खोलने के बाद लोग अचानक से अनाज खाते हैं या ऐसी कई खाद्य सामग्रियों का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं उपवास खोलने के तुरंत बाद किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों का सेवन न करें।

तेल वाली चीजों का न करें सेवन

नौ दिने के व्रत में कई लोग दिनें में एक ही बार खाते हैं। इसलिए जब इनका उपवास खुलता है तो इन्हें कुछ अच्छा खाने का मन करता है। ज्यादातर लोग चटपटा मसालेदार खाना पंसद करते हैं। लेकिन इस तरह का खाना आपका शरीर ठीक से पचा नहीं पाता। ऐसे में पेट में दर्द और गैस की परेशानी हो सकती है। उपवास खोलने के बाद तेल वाली चीजों का सेवन न करें।

खट्टे फल और हैवी फूड न खाएं

व्रत खोलने के तुरंत बाद किसी भी प्रकार के खट्टे फल का सेवन न करें। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत खोलने के बाद शरीर में शुगर लेवल की कमी होने के आसार रहते हैं, ऐसे में घबराहट महसूस होने लगती है। इसलिए उपवास खोलने के बाद हैवी खाने से बचें। वहीं, ज्यादा खाने से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कॉफी और चाय पीने से बचें

उपवास खोलने के तुरंत बाद चाय और कॉफी बिल्कुल न पिएं। इतने दिन भूखा रहने के बाद अगर आप उपवास खोलकर तुरंत चाय या कॉफी पीते हैं, तो एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इन चीजों का करें सेवन

उपवास खोलने के बाद शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी, दही, जूस या शिकंजी और नारियल पानी का पिया जा सकता है। शरीर में जल की मात्रा को संतुलित बनाए रखें। ऐसे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहे। व्रत खोलने के बाद भरपूर मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जाना हाल

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago