होम / Queen Elizabeth II Lifestyle: क्वीन एलिज़ाबेथ की सीक्रेट डाइट, जानिए क्या खाना पसंद करती थी क्वीन

Queen Elizabeth II Lifestyle: क्वीन एलिज़ाबेथ की सीक्रेट डाइट, जानिए क्या खाना पसंद करती थी क्वीन

• LAST UPDATED : September 14, 2022

Queen Elizabeth II Lifestyle:

Queen Elizabeth II Lifestyle:  महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन के साथ ही पूरे एक युग का भी अंत हो गया। इसी के बाद उनके चाहने वाले शांत व्यवहार और दिलचस्प बातों को भी याद कर रहे हैं। आपको बता दे क्वीन की खाने की आदतें सालों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल एलिज़ाबेथ की डाइट लोगों के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है। वह कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाती थीं।

चॉकलेट बिस्किट, केक था पसंद

आपको बता दे शेफ मैकग्राडी ने बताया कि क्वीन को चॉकलेट बिस्किट, केक और डार्क चॉकलेट बहुत पसंद था। वहीं महारानी कभी भी कैलोरी के हिसाब से खाना नहीं खाती थीं। महारानी का नाश्ता सिंपल था। वे एक कटोरी साबूत अनाज या दही लेतीं थीं। महारानी दोपहर के भोजन में पालक के साथ ग्रील्ड मछली लेती थीं। कभी-कभी सलाद के साथ लो-कार्ब ग्रिल्ड चिकन भी खाती थीं।

ज्यादा व्यायाम नहीं पसंद था 

आपको बता दे महारानी को दोपहर की चाय के साथ जैम और टोस्ट खाना पसंद था। रात के खाने में वो कभी भी आलू, पास्ता और यहां तक कि चावल नहीं खाती थी बल्कि खाने के लिए गाढ़े मलाईदार सॉस के साथ गेलिक स्टेक पसंद करती थीं। आपको बता दे महारानी बहुत ज्यादा व्यायाम नहीं करती थीं, लेकिन उनका एक तय योगा था जो वो रोज करती थीं। महारानी घुड़सवारी की शौकीन थीं और कुत्तों का साथ उन्हें काफी पसंद था।

95 साल की उम्र तक पीती थी शराब 

महारानी को शराब पीने का भी शौक था। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो वह 91 साल की उम्र में भी कॉकटेल पीती थी। महारानी की ड्रिंकिंग हैबिट्स पर भी काफी चर्चा रही हैं। महारानी ने 95 साल की उम्र तक शराब पी है। हालांकि इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें शराब पीने से मना कर दिया था।

 

ये भी पढ़े: पालक के सेवन से हमारे शरीर को मिलेंगे ये ढेरों फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox