Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातRamadan 2023: रमजान में रहना है एनर्जेटिक तो अपनी सहरी में शामिल...

Ramadan 2023:

Ramadan 2023: रमजान का महीना 30 दिनों तक चलता है। जिसमें सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक रोज़ा यानी उपवास रखा जाता हैं। इस दौरान अधिकतर लोग कमजोरी और अन्य परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे में आप सहरी में कुछ हेल्दी ड्रिक्स को शामिल करें, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

खजूर का शेक

खजूर पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-के, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहरी में आप खजूर का शेक पी सकते हैं। इससे आपको कमजोरी नहीं होगी और प्यास भी कम लगेगी।

संतरे का जूस

संतरे में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सहरी में संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं, इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है।

नारियल का पानी

नारियल पानी शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसे पीने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाता है। इसे पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं,और सभी कम भी अच्छे से कर सकते है।

 

ये भी पढ़े: जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं दिल्ली की कोर्ट, आज मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी सुनवाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular