होम / Reading Habit: किताब पढ़ने से ज्ञान के साथ-साथ दूर होती ये बीमारियां! एक बार जरूर आजमाएं

Reading Habit: किताब पढ़ने से ज्ञान के साथ-साथ दूर होती ये बीमारियां! एक बार जरूर आजमाएं

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Reading Habit:

Reading Habit: अक्सर लोग किताबों को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहते हैं क्योंकि किताबों से हमेशा वह बातें सीखते हैं जो उन्हें कोई और नहीं सिखा सकता, कोई और नहीं बता सकता। किताबों के जरिए ही लोग एक जगह पर बैठकर दूसरी जगह के बारे में जान सकते हैं। उसके बारे में कल्पना कर सकते हैं। किसी एक समय में दूसरे समय के बारे में जान सकते हैं, किसी एक परिस्थिति में दूसरी परिस्थिति के बारे में जानकारी पा सकते हैं। आपको बता दे एक रिसर्च के मुताबिक यह पाया गया है कि जिन लोगों में रीडिंग हैबिट अच्छी होती है उनकी मेंटल हेल्थ बहुत बेहतर होती है। आईए बताते हैं आपको रीडिंग हैबिट के फायदे

तनाव होगा गायब
जिन लोगों में लंबे समय से पढ़ने की आदत बरकरार रहती है, उनमें तनाव का लेवल बेहद कम या न के बराबर पाया जाता है। किताबें पढ़ने के शौकीन लोग कहानियों, तथ्यों में इतने खो जाते हैं कि वे अपनी  समस्याओं को कुछ देर के लिए भूल जाते हैं।
बदलता है नजरिया
अच्छी रीडिंग हैबिट वाले लोगों में ज़िंदगी के पहलुओं को अलग तरीके से देखने का नजरिया आ जाता है। कह सकते हैं कि वे लीग से हटकर, समस्या की असल वजह और उसे दूर करने के तरीकों के बारे में सोच-समझ पाते हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ मजबूत और बेहतर बनती है। हम जैसा पढ़ते हैं, वैसा सोचते हैं.। और जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं। इसलिए रीडिंग हैबिट वाले लोग हमेशा अलग और बेहतर नजरिए के साथ जीना पसंद करते हैं।
समस्या का सामना करने की ताकत
अक्सर देखा जाता है कि लोग परेशानियों के आते ही घबरा जाते हैं, उनके सॉल्यूशन के पीछे नहीं बल्कि समस्याओं के बारे में सोचते हुए मौका गवां बैठते हैं। वहीं रीडिंग हैबिट वाले लोग खुद को परेशानियों को दूर करने के लिए अलग सोच के साथ तैयार रखते हैं। उन्हें किताबों के ज़रिए अलग पहलुओं के बारे में सोचने का तरीका पता होता है। इस तरह वे समस्याओं का हल भी जल्द ही ढूंढ भी लेते हैं।
रिलैक्स ही रिलैक्स
माना जाता है कि अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो कुछ भी पढ़ने की आदत डालें। पढ़ते-पढ़ते कुछ देर में ही आपको नींद आने लगेगी। ऐसा माना जाता है पढ़ने के साथ ही हमारा दिमाग रिलैक्स होता जाता है, जिससे उसमें आ रहे कई सारे ख्याल खत्म हो जाता है। दिमाग को रिलैक्स मिलते ही आपको नींद भी जल्दी आ जाती है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox