Tuesday, July 9, 2024
Homeकाम की बातRed Chilli Difficulty: लाल मिर्च का अधिक सेवन कर सकता है आपके...

Red Chilli Difficulty:

अगर आप हैं तीखा खाने के शौकीन और खाने में पसंद है लाल मिर्च तो हो जाए सतर्क, तीखा खाने से आपके शरीर को हो सकते हैं यह गंभीर नुकसान। दरअसल, भारत देश मसालों का देश है। यहां के मसाले विभिन्न देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। इंडियन फ़ूड में लाल मिर्च का अच्छा खासा इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं लाल मिर्च आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन यह आपकी हेल्थ के लिए उतनी ही ज्यादा नुकसान भी पहुचाती है। कई लोग इसका अधिक सेवन करते है। जो लोग ज्यादा तीखा खाते हैं या जिन्हें लाल मिर्च ज्यादा पसंद है उन्हें कई बार काफी गंभीर नुकसान झेलने पड़ते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि खाने में ज्यादा लाल मिर्च खाने से क्या नुकसान होते है।

लाल मिर्च से होने वाले नुकसान

1.सीने में जलन होना- 
ज्यादा मिर्च और तीखा खाने से आपको सीने में जलन महसूस हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा लाल मिर्च खाने से पेट में भी जलन होती है और कभी-कभी यह जलन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की तुरंत डॉक्टर को दिखाना पड़ता है।

2.पाचन क्रिया में शक्ति-
लाल मिर्च खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देती है, जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। पाचन की समस्या पूरे शरीर को डैमेज कर देती है।

3.मुंह में छाले होना-
आपको बता दें लाल मिर्च का सेवन करने से मुंह में छाले भी हो सकते हैं। अगर आपको सांस लेने से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो लाल मिर्च का सेवन करना आपको लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा लाल मिर्च खाने से अस्थमा का अटैक पड़ने का भी खतरा हो जाता है।

4.प्रेगनेंट औरतों के लिए नुकसानदायक-
प्रेगनेंट महिलाओं को लाल मिर्च नहीं खाना चाहिए। इससे प्री टर्म डिलीवरी का खतरा होता है, महिलाओं के साथ साथ उनके बच्चे को भी खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़े: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शमी को टीम में नहीं मिली जगह, बैकअप प्लान में भी शामिल नहीं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular