Shiva Mantra:
Shiva Mantra: सोमवार के दिन हर कोई भोलनाथ की पूजा पूरी विधि-विधान से करता है। ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। आपको बता दे पुराणों के अनुसार शिवलिंग पर आस्थापूर्वक चढ़ाई गए जल और बेल पत्र से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। कुछ खास मंत्रों के जाप से शंकर भगवान प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
ॐ नम: शिवाय
बता दे ये मंत्र भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र या मूल मंत्र कहलाता है। जो भक्त इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करते हैं उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्
शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और एश्वर्य की प्राप्ती होती है। इस मंत्र का जाप करने से पाप का नाश होता है, मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु का भय समाप्त करता है। अगर किसी की कुण्डली में अकाल मृत्य का योग हो तो उसे महामृत्युंजय जाप जरूर करना चाहिए।
ॐ हौं जूं सः
जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का जाप नहीं कर पाते हैं उनके लिए लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना उत्तम रहता है। रात के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं।
ये भी पढ़े: रोड शो में बोले हिमंत बिस्वा सरमा- ‘हमें आफताब नहीं, भगवान श्री राम जैसा इंसान चाहिए’
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…