Shoe Cleaner: आपके जूतों को चमका देगा ये डिवाइस, सिर्फ इतनी कीमत मे लाएं घर

Shoe Cleaner: कई बार बहुत देर तक मेहनत करने के बाद भी शूज अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो एक डिवाइस आपकी इसमें मदद कर सकता है। कई लोग जूतों को गीला करके साफ करते हैं, जिसके चलते जूतों की लाइफ कम हो जाती है। ऐसे में इन्हें आप एक डिवाइस की मदद से अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। इस डिवाइस को Philips ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है, जो ठीक-ठाक कीमत पर मिल जाता है। कुछ लोग शूज को साफ रखने के लिए ये कीमत अदा कर सकते हैं।

इस शू क्लिनर को लाएं घर

Philips Sneaker Shoe Cleaner को आप एक जूतों की वशिंग मशीन की तरह भी समझ सकते हैं। ये उन लोगों के लिए जो साफ शूज चाहते हैं और रोज सफाई में मेहनत नहीं कर सकते हैं। इसमे जूतों को साफ करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। तो आइए जानते हैं इसकी कीमत और इस्तेमाल करने का तरीका।

इतना है दाम-

इस डिवाइस की कीमत 2549 रुपये है। आप इस शू क्लिनर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। बता दें कि अभी इस पर कोई खास ऑफर नहीं मिल रहा है। इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी मिलती है और आप 2+1 साल की एडिशनल वारंटी भी खरीद सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल-

Philips के इस प्रोडक्ट के साथ आपको तीन ब्रश हेड मिलते हैं, जिनका यूज आप शूज के अनुसार कर सकते हैं। Philips Sneaker Shoe Cleaner को PVC, लेदर और स्मूद रबर किसी भी तरह के जूतों को साफ करने में कर सकते हैं।

चलाने के लिए चार्ज की नहीं है जरूरत

इसके पावर के लिए AA साइज की चार बैटरी इस्तेमाल होती हैं। इसलिए इन्हें चार्ज भी नहीं करना पड़ता। बैटरी खत्म होने पर आप इन्हें चेंज करके नई बैटरी लगा सकते हैं। बता दें कि इसमें हार्ड ब्रश हेड, सॉफ्ट और स्पॉन्ज ब्रश हेड का ऑप्शन दिया जाता है। इनको आप जूतों के हिसाब से यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के नामी स्कूल में बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago