Side Effects Of Oranges: संतरा खाने से हो सकती है कई तरह की समस्या, जानिए इसे खाने के नुकसान

India News (इंडिया न्यूज़), Side Effects Of Oranges, दिल्ली: संतरा सेहत के लिए फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है संतरा खाने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं? आपको बता दें संतरा आपकी सेहत को बिगाड़ भी सकता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जानते हैं से संतरा से होने वाले नुकसान
  • जो लोग गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या से पीड़ित है उन्हें संतरा खाने से पेट में जलन हो सकती है ऐसे लोगों को ज्यादा संतरा खाने से बचना चाहिए।
  • जो लोग जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें संतरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि संतरे की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
  • किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए नहीं तो इससे आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • संतरे का अधिक मात्रा में सेवन हार्टबर्न का कारण बन सकता है। खटास होने के कारण इसमें एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है जिसके सेवन से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और हार्टबर्न की समस्या हो जाती है।
  • संतरे में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना अपच, पेट में ऐंठन और दस्त का कारण बन सकता है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 संतरे का सेवन करना चाहिए।
  • संतरा एसिडिक नेचर का होता है इसलिए संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
  • जरूरत से ज्यादा संतरा खाने से आपके दांत खराब हो सकते हैं। दांतो को सुरक्षा देने वाली इनेमल परत को नुकसान पहुंच सकता है, और आपको खाने पीने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago