Tuesday, July 9, 2024
Homeकाम की बातSkin Care Tips: अखरोट के साथ उसके छिलको में भी है कई...

Skin Care Tips: अखरोट तो हर किसी को खाना पसंद होता है और यह सभी जानते है कि अखरोट सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। अखरोट विटामिन्स से भरपूर होते हैं। अखरोट में  विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं। लेकिन अखरोट के छिलके को लोग फेंक देते हैं। लोगों को लगता है कि अखरोट का छिलका कचरा है, इसलिए छिलके को लोग फेंक देते हैं लेकिन जितना काम का और फायदेमंद अखरोट है, उतना ही उसका छिलका भी उपयोगी है।

अखरोट के छिलके से बनाएं फेस पैक

अखरोट के साथ उसका छिलका भी कई गुणों से भरा है। दरअसल अखरोट का छिलका त्वचा के लिए फायदेमंद है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप अखरोट के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट के छिलके का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा की डेड सेल्स से छुटकारा मिलता है और त्वचा निखरती है। अखरोट के छिलके का पैक चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं। अखरोट के छिलके का फेस पैक ऑयली स्किन के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है।

ऑयली स्किन के मिलेगा छुटकारा
ऑयली स्किन वालों के लिए अखरोट के छिलके काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अखरोट के छिलके से एक पाउडर बनाकर आप अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। ये आपके स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाने में आपकी मदद करेगा।
अखरोट के छिलके से बनाएं माउथवॉश

अखरोट के छिलके से आप नेचुरल माउथवॉश भी तैयार कर सकते हैं। एक पैन में दो गिलास पानी और अखरोट के छिलके डालकर तीस मिनट उबालें। उबले पानी को ठंडा करके एक बोतल में भर दें। दांतों को ब्रश करने के बाद अखरोट के छिलके से तैयार माउथ वॉश से मुंह रिंस कर लें।

डेड स्किन हटाने में असरदार

डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए अखरोट के छिलके से बने पाउडर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चेहरे पर अखरोट के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल करने से चेहरे से मृत कोशिकाएं बाहर निकालती है और चेहरे के नीचे की साफ स्किन को बाहर लाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम पहला संबोधन, बेटियों पर कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular