Monday, July 8, 2024
HomeLifestyleSuper Drinks For Summer: गर्मियों में जरूर पिएं ये जूस, जो करते...

India News (इंडिया न्यूज़), Super Drinks For Summer, दिल्ली: गर्मी आते ही लोगों को डिहाईड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसकी मुख्य वजह है शरीर में पानी की कमी होना। आपको बता दें लोगों को थकान कमजोरी का अनुभव गर्मियों में ज्यादा होता है। कई मामले में सामने आया कि जब व्यक्ति बुरी तरह से बीमार हो जाता है जब उसे वह गंभीर लेता है। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आज हम आपको कुछ सुपर ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिनका गर्मी में जरूर सेवन करें।

गुलाब का जूस पिए

गर्मियों में आप पर गुलाब का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच गुलाब का जूस मिलाएं और पी लें। रोज सुबह शाम इसको पीने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी। पानी की कमी दूर होगी। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

एलोवेरा जूस का करें सेवन

गर्मियों के लिए एलोवेरा जूस काफी फायदेमंद होता है.यह तासीर में ठंडा होता है जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इससे पाचन में सुधार होता है और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप रोजाना एलोवेरा जूस पिएंगे तो ऐसे वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इसे पीने के लिए आप गुनगुना पानी ले लीजिए। इसमें एक से दो चम्मच एलोवेरा जूस मिलाएं और पी लें।

नींबू का जूस पिए

गर्मियों में हाइड्रेट रहना चाहते हैं तो नींबू का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं और पी लें। आप नींबू के रस को सुबह खाली पेट या दिन में किसी समय भी पी सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखता है। पाचन में भी सुधार होता है.वेट लॉस करने में मदद मिलती है। गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी से भी राहत मिलती है।

आंवला का जूस पिए

आंवला का जूस पीना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वहीं इसके पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इसके साथ ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।

 

ये भी पढ़े: क्या आपकी भी गर्मियों में फटने लगती है एड़ियां, जानिए इसके पीछें की वजह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular