होम / Vastu Tips: आज ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा से हटाएं ये चीजें, करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Vastu Tips: आज ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा से हटाएं ये चीजें, करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

• LAST UPDATED : November 3, 2022

Vastu Tips:

Vastu Tips: घर में रखी चीज और दिशा का वास्तु शास्त्र में अपना अलग महत्व माना जाता है। वास्तानुसार हर एक दिशा से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिसका घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। आपको बता दे वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की किस दिशा में कौन सी चीजें रखनी और बनवानी चाहिए और किस दिशा में नहीं। वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम को राहु केतु की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में कुछ खास चीजें बनवाने का बुरा प्रभाव पड़ता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूल कर ना बनवाएं ये चीजें
  1. घर दक्षिण-पश्चिम दिशा मे मंदिर या पूजा घर बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में स्थापित देवी-देवता से पूजा का फल नहीं मिलता है।
  2. इस दिशा में भूमिगत पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा संतुलित रहे इसके लिए इस दिशा में ऊपर की ओर टंकी बनवाएं।
  3. वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है जिसकी वजह से घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  4. बच्चों का स्टडी रूप कभी भी दक्षिण- पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मन एकाग्र नहीं रहता है और पढ़ाई करते समय कुछ भी याद नहीं रहता है।
  5. मेहमानों का कमरा भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, राहु और केतु की दिशा होने के कारण इस दिशा में रहने वाले व्यक्ति के मन, व्यवहार में अचानक से बदलाव आने लगता है।

 

ये भी पढ़े: छोटी दिवाली पर घर की इन जगहों पर जरूर रखें जलता दिया, होगी कृपा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox