होम / जॉब के साथ करना चाहते हैं स्टडी,नहीं मैनेज हो रहा टाइम,अपनाएं ये स्मार्ट तरीका

जॉब के साथ करना चाहते हैं स्टडी,नहीं मैनेज हो रहा टाइम,अपनाएं ये स्मार्ट तरीका

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Study With Job: ऐसे बहुत से युवा हैं जो जॉब के साथ किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं या फिर डिस्टेंस लर्निंग के ज़रिए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं। हालाँकि, पढ़ाई के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचता है। तो आइये हम अपनी इस स्टोरी में बताएंगे कि कैसे कम समय का बेहतर उपयोग करके नौकरी के साथ भी पढ़ाई की जा सकती है।

थोड़ी सी जेब करनी पड़ेगी ढीली

बता दें, इसके लिए आपको एक टेबलेट खरीदना होगा। जरूरी नहीं है कि आप बहुत महंगा खरीदें। मध्यम रेंज में भी कई कंपनियों के अच्छे टेबलेट मिलते हैं। बता दें, टेबलेट का आकार भी उसे कहीं भी ले जा सकने में दिक्कत नहीं करता। हालांकि आपका काम तो स्मार्टफोन से भी चल सकता है लेकिन उसमें नोट्स बनाने में आपको दिक्कत होगी।

APP के जरिए स्मार्ट स्टडी

अपने टेबलेट में आप कोई भी एक अच्छा एप DOWNLOAD कर लें जिसमें नोट्स बनाए जा सकें। जहां तक मेरा सुझाव है तो माइक्रोसॉफ्ट का OneNote एक बेहतर विकल्प है। इसमे आप अलग विषयों और टॉपिक्स के हिसाब से नोट्स बना सकते है। क्योंकि इसमें किसी भी टॉपिक या चैप्टर को ढूँढने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

यहाँ सिर्फ कीवर्ड डालने भर से आप उस टॉपिक पर पहुँच जायेंगे। इस एप में आप अपने हर चैप्टर के पेज को अलग रंग दे सकते हैं। इससे आपकी पढ़ाई और दिलचस्प हो जायेगी। इसकी एक और खासियत ये भी है कि इसमें आप अपने टॉपिक से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध किसी सामग्री का लिंक उस टॉपिक के साथ डाल सकते हैं।

टाइम टेबल भी है बेहद जरुरी

दफ्तर के काम के बाद आपके पास जो समय बचता है उसका सही सदुपयोग जरूरी है इसके लिए आपको एक टाइम टेबल बनाना होगा। टाइम टेबल ऐसा भी ना हो कि उस पर अमल करना मुश्किल हो जाए। इसके आलावा खुद को समय देना भी जरूरी है।

इंटरनेट की लें सहायता

पढ़ाई में अपडेट रहने और कम टाइम में जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करें। हालांकि सोर्स की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।इसके अलावा ऑफिस से वीकेंड के दौरान आप पढ़ाई को थोड़ा ज्यादा समय देकर अपनी पढ़ाई बेहतर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox