Monday, July 8, 2024
Homeकाम की बातWinter Vegetables: सर्दियों में इन चीजों की खेती करें जल्द बन जाएंगे...

Winter Vegetables: सर्दियों में इन चीजों की खेती करें जल्द बन जाएंगे अमीर!

India News(इंडिया न्यूज़), Winter Vegetables: सर्दियों में विभिन्न सब्जियां और फल उगते हैं। ऐसे में किसान भाई इन फसलों की खेती करके अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही अब सर्दी का आगमन हो चुका है। ऐसे में बाजार में कई तरह की सब्जियां और मौसमी फल आने लगेंगे। जिसकी खेती करके किसान भारी मुनाफा कमा सकते हैं। सब्जियों की बात करें तो सर्दी के मौसम में कई तरह की सब्जियों की खेती की जा सकती है।

करें इन फलों की खेती

फलों की बात करें तो सर्दियों के मौसम में कुछ विशेष प्रकार के फलों की खेती की जा सकती है। इन फलों में सेब, नाशपाती, संतरा, अंगूर आदि शामिल हैं। इन फलों की खेती से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। सर्दी के मौसम में दालों की खेती भी की जा सकती है। जिसमें चना, मसूर, अरहर, मूंग आदि शामिल है।

 

मूली की फसल

मूली की फसल के लिए ठंडी जलवायु अच्छी बताई जाती है। ऐसे में किसान मूली की खेती कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी फसल के लिए दोमट मिट्टी का प्रयोग आवश्यक है। किसान टमाटर की खेती कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को टमाटर की उच्च किस्म का चयन करना होगा। ताकि उन्हें अच्छी पैदावार के साथ सही गुणवत्ता वाली फसल मिल सके।

मटर की फसल

इस मौसम में मटर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में किसान मटर की खेती कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। मटर एक पौष्टिक सब्जी है। यह प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। मटर की खेती के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular